बता दें कि उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ख्वातीन से छेड़छाड़ और रेप के मुजरिमों के शहर में पोस्टर लगाने की हिदायात दी हैं.
Trending Photos
)
प्रयागराज: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सनीचर की शाम शहर के सुभाष चौराहे पर एक पोस्टर लगाकर सूबे की योगी हुकूमत को घेरने की कोशिश की है. दरअसल सपाइयों ने हुकूमत के ऑपरेशन दुराचारी का ज़िक्र करते हुए भाजपा लीडर और फरार चल रहे रेप के मुल्ज़िम डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी के पोस्टर लगाए हैं. हालांकि पुलिस ने इन पोस्टर्स को विवादित बताते हुए हटा दिया और सिविल लाइन थाने में सपा लीडर संदीप यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ख्वातीन से छेड़छाड़ और रेप के मुजरिमों के शहर में पोस्टर लगाने की हिदायात दी हैं. इसी मुहिम के तहत लीडर्स ने गैंगरेप के इल्ज़ामात से घिरे डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी को पोस्टर चिपकाया.
पोस्टर लगाने वाले लीडर संदीप यादव का कहना है कि योगी हुकूमत ने दुराचारियों के पोस्टर चौराहे पर लगाने को कहा है. ऐसे में भाजपा से जुड़े उन नेताओं के पोस्टर कब चिस्पा किए जाएंगे जिन्होंने ख्वातीन के साथ बदसुलूकी की है.
याद रहे कि भाजपा लीडर डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी और उनके साथी डॉ अनिल द्विवेदी पर प्रयागराज में BA में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट ने रेप के इल्ज़ामात लगाए थे. लड़की कहना था कि भाजपा लीडर और उनके साथी ने कई बार पिस्टर की नोक पर एक होटल बुला कर अपने दोस्त के साथ उसके साथ रेप किया करते थे. साथ ही मुंह खोलने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.
Zee Salaam LIVE TV