)
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमपी डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क (Doctor Shafiqur Rahman Barq) ने नमाज़ को लेकर कि ईद-उल-अज़हा के मौके पर मस्जिदों और ईदगाह में मुस्लिमों की इजतेमाई नमाज़ पर पाबंदी लगाना गलत है. हुकूमत मस्जिद और ईदगाह में मुस्लिमों के नमाज़ करने पर लगी पाबंदी को हटाए क्योंकि जब मुल्क के सभी मुस्लिम मस्जिदों में नमाज पढ़ेंगे तभी ये मुल्क बचेगा.
डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क ने ये दावा भी किया है कि जब तक मुल्क के सारे मुस्लिम मस्जिदों में नमाज अदा नहीं करेंगे तब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को नहीं भगाया जा सकता है.शफीकुर्रहमान ने वाज़ह तौर धमकी देते हुए कहा कि मुस्लिमों को नमाज़ पढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है.
शफीकुर्रहमान बर्क ने ईद के मौके पर लगने वाले पशुओं के बाजार पर पाबंदी के लिए भी जिला प्रसासन से भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा मुस्लिमों का बड़ा त्यौहार है, जब मुस्लिम जानवरों की खरीदारी नहीं कर सकेंगे तो त्यौहार कैसे मनाएंगे इसीलिए जिला इंतेज़ामिया जानवरों के बाज़ार के खोलने पर लगी पाबंदी भी हटाए.
Zee Salaam Live TV