)
नई दिल्लीः किराए में इजाफे को लेकर मुसाफिरों के दबाव का सामना करने के बाद रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों (Mail and Express Trains ) के लिए ‘स्पेशल’ (Special Tag) टैग हटाने और महामारी से पहले के किराए पर तत्काल प्रभाव से लौटने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है. जब से कोरोना वायरस (Covid Virus) की वजह से लगे लॉकडाउन (Lockdown) में ढील दी गई थी, रेलवे केवल स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.
कोविड में हुई थी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत
इसकी शुरुआत लंबी दूरी की ट्रेनों से हुई थी और अब, यहां तक कि कम दूरी की यात्री सेवाओं को ’थोड़ा ज्यादा किराए’ वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जा रहा है ताकि लोगों को परिहार्य यात्रा से हतोत्साहित किया जा सके. रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को जोनल रेलवे को लिखे पत्र में कहा कि ट्रेनें अब अपने नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएंगी और किराया कोविड पूर्व दर जैसा सामान्य हो जाएगा.
Zee Salaam Live Tv