Srinagar: शब-ए-बारात के मौके पर श्रीनगर में प्रशासन ने जामा मस्जिद में नमाज पर रोक लगा दी. जिसके बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया. जानिए क्या है पूरा मामला
Trending Photos
)
Srinagar: शब-ए-बारात के मौके पर श्रीनगर में एक और मुद्दे ने जन्म ले लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर की जामा मस्जिद में शब-ए-बारात पर नमाज अदा करने पर रोक लगा दी गई. जिसका लोगों ने काफी विरोध किया. श्रीनगर की जामा मस्जिद की प्रबंधन समिति का दावा है कि अधिकारियों ने मंगलवार को शब-ए-बारात के मौके पर सामूहिक नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी.
मस्जिद के मैनेजमेंट का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित मस्जिद में आए और शाम साढ़े पांच बजे उसके गेट बंद कर दिए. बताया जा राह है कि अधिकारियों ने ये कदम श्रीनगर के उपायुक्त के आदेश पर उठाया है. औकाफ का कहना है कि उसने अधिकारियों की मनमानी का कड़ा विरोध किया. उनका कहना है कि त्योहार के मौके पर ऐसा करना धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया.
हालांकि इस मसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बयान के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर इस तरह के फैसले का कारण क्या है. आपको जानकारी के लिए बता दें आज पूरे देश में शब-ए-बारात का त्योहार मनाया जा रह है. इस खास मौके पर मुसलमान रात भर जागते हैं और इबादत करते हैं. वहीं दूसरी ओर हिंदू धर्मा में एक नए साल की शुरूआत हो रही है. होली का दहन के साथ 8 मार्च को हिंदू धर्मा को मानने वाले नए साल का आगाज होली खेल कर करेंगे. बता दें हिंदू धर्मा में इसे एक नए साल की शुरूआत के तौर पर भी देखा जाता है.