UP News: उत्तर प्रदेश में सौतेले भाई-बहन ने अवैध रिश्ता बना लिया. इसका विरोध करने पर भाई-बहन नाराज हो गए और उन्होंने इसका विरोध करने पर मां को मौत के घाट उतार दिया.
Trending Photos
)
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेले भाई-बहनों के बीच अवैध संबंध बनाने का मामला सामने आया है. अवैध संबंध बनाने के बारे में जब उनकी मां को पता चला तो दोनों भाई-बहन ने मिलकर मां की हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला की बेटी और सौतेला बेटा मौके से फरार हो गए. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
भाई-बहनों से था लगाव
मृतक की पहचान शांति सिंह के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम और तन्नू उर्फ पूजा हैं. बताया जाता है कि पूजा और शिवम को एक दूसरे से लगाव था. पुलिस के मुताबिक पूजा की शादी किसी और से तय होने से दोनों ने नाराज थे इसलिए दोनों ने मां की हत्या की योजना बनाई.
यह भी पढ़ें: Video: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पढ़ी कुरान की आयत, वीडियो हो रहा वायरल
गर्दन पर किए गए चाकू से कई वार
पूजा शांति की तीसरी शादी से हुई बेटी है, जबकि शिवम उसके दूसरे पति का बेटा है. दोनों साथ रहते थे. दोनों को एक दूसरे के प्रति एट्रेक्शन था. पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के बंधु विहार इलाके में किराए के मकान में शांति की लाश मिली. शांति के चेहरे और गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए.
शादी तय करने से थे नाराज
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सौतेले भाई-बहनों को मां ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके अलावा मां ने पूजा की शादी किसी और से तय कर दी थी. इसलिए, उन्होंने अपनी मां को मारने की योजना बनाई. बताया जाता है कि दोनों एक साथ दिल्ली में रहना चाहते थे. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पूजा के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर शिवम को हिरासत में लिया गया. शिवम के बयान के आधार पर पूजा को भी हिरासत में ले लिया गया.
Zee Salaam Live TV: