Stock Market Update: सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तीन फीसदी की गिरावट टाटा स्टील में हुई. इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं.
Trending Photos
)
मुंबई: एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते अहम शेयर इंडेक्स सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया.
इस दौरान 30 शेयरों वाला इंडेक्स 445.02 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 फीसदी फिसलकर 16,421.75 पर आ गया.
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तीन फीसदी की गिरावट टाटा स्टील में हुई. इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: अवंतीपोरा में सिक्योरिटी फोर्सेज को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकी ढेर
दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति में बढ़त देखने को मिली. पिछले सत्र में सेंसेक्स 162.78 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था. शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के कारण पर बंद था.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद भवन के पास बम की खबर से अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार
शेयर बाजार के आरज़ी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल बुनियाद पर 595.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 फीसदी बढ़कर 66.73 डॉलर प्रति बैरल के सतह पर था.
Zee Salaam Live TV: