)
बल्लभगढ़: हरियाणा के फरीदाबाद में पीर के रोज़ एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक कॉलेज से एग्ज़ाम देकर बाहर निकली छात्रा का दिन दिहाड़े गोली मारकर कत्ल कर दिया है. गोली माकर मुल्ज़िम मौके से फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक कल जब छात्रा एग्जाम देकर कॉलेज से बाहर निकली तो तभी कार में सवार बदमाश ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की थी. लड़की ने बैठने से इनकार कर दिया तो मुल्ज़िम ने उसे गोली मार दी और मौके पर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि लड़की बीकॉम के आखिरी साल के एग्ज़ाम दे रही थी.
पुलिस ने भी मामले में तेज़ी दिखाते हुए मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया है. मुल्ज़िम का नाम तौसीफ बताया जा रहा है. वो राजस्थान के मेवात का रहने वाला है. बल्लभगढ़ में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसकी बुनियाद पर पुलिस बाकी मुल्ज़िमों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि तौसीफ मुतास्सिरा लड़की के साथ 12वीं क्लास तक पढ़ा था.
Zee Salaam LIVE TV