Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam742472
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंचीन को लगा एक और झटका, अचानक ईरान पहुंचे राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

चीन को लगा एक और झटका, अचानक ईरान पहुंचे राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वज़ीरे दिफा राजनाथ सिंह ने कहा कि मीटिंग में इलाकाई सिक्योरिटी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. जिसमें अफगानिस्तान में शांति और इस्तेहकाम (स्थिरता) बहाल करने का मुद्दा भी शामिल था.

चीन को लगा एक और झटका, अचानक ईरान पहुंचे राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

तेहरान: मॉस्को से वापस लौटते वक्त अचानक ईरान दौरे पर पहुंचे वज़ीरे दिफा (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने इतवार को तेहरान में ईरान के वज़ीरे दिफा ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों मुल्कों के दरमियान दो तरफा रिश्तों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

fallback

वज़ीरे दिफा राजनाथ सिंह ने कहा कि मीटिंग में इलाकाई सिक्योरिटी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. जिसमें अफगानिस्तान में शांति और इस्तेहकाम (स्थिरता) बहाल करने का मुद्दा भी शामिल था. खुशहाल माहौल में हुई इस मीटिंग में दोनों लीडरों ने भारत- ईरान के सालों पुराने सकाफती (सांस्कृतिक), ज़बानी (भाषाई) और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया. इस दौरान दोनों मुल्कों के रिश्तों को अगली सतह तक ले जाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

बताते चलें कि राजनाथ सिंह SCO की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को गए थे. जहां पर चीन के वज़ीरे दिफा वेई फांगहे ने उनसे मीटिंग करने की गुज़ारिश की. इस मीटिंग बैठक में राजनाथ सिंह ने चीन को खरी- खरी सुनाई और उसे लद्दाख में पुरानी हालत फिर से बहाल करने को कहा. वहां से वापस लौटते वक्त राजनाथ सिंह सनीचर को अचानक ईरान पहुंच गए थे. अफगानिस्तान में चीन अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में भारत- ईरान में इत्तेफाक बनने के बाद चीन को झटका लगना तय माना जा रहा है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news