Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754572
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंक्या सच में विराट-अनुष्का पर किया था सैक्सिस्ट कमेंट? जानिए क्या बोले अपनी सफाई में गावस्कर

क्या सच में विराट-अनुष्का पर किया था सैक्सिस्ट कमेंट? जानिए क्या बोले अपनी सफाई में गावस्कर

गावस्कर ने कहा कि मैं बस उस वीडियो को जिक्र कर रहा था, जो किसी ने पास की बिल्डिंग से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था.

क्या सच में विराट-अनुष्का पर किया था सैक्सिस्ट कमेंट? जानिए क्या बोले अपनी सफाई में गावस्कर

नई दिल्ली: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर सुनील गावस्कर के ज़रिए किए गए कमेंट पर अनुष्का के जवाब ने दिया है. अनुष्का को जवाब देते हुए चेन्नई और दिल्ली के दरमियान आज खेले जा रहे मैच के दौरान गावस्कर ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा था. बस एक वीडियो का ज़िक्र किया था. 

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर के भद्दे कमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा

गावस्कर ने कहा कि उन्होंने कुछ भी भद्दा नहीं कहा. 'मैंने अनुष्का को भी मुजरिम नहीं ठहराया ठहराया. मैंने क्या सेक्सिस्ट कमेंट किया? मैं बस उस वीडियो का जिक्र कर रहा था जब विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर प्रैक्टिस कर रहे थे. मैंने वह कहा जो वाकई था. मैं बस उस वीडियो को जिक्र कर रहा था, जो किसी ने पास की बिल्डिंग से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था. विराट ने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी और जो प्रैक्टिस उन्होंने की थी वो बस वही थी, जब वो अपने बिल्डिंग के कंपाउंड में अनुष्का की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे. यही मैंने कहा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: चीन में बढ़ता ही जा रहा है मुसलमानों पर ज़ुल्म, गिराई गईं 16000 मस्जिदें

क्या बोली अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने कहा कि 'मिस्टर गावसकर, यह बात सही है कि आपने जो कहा वह अच्छा नहीं था लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप यह बता सकें कि आपने पति के खेल के लिए आपने उसकी पत्नी पर इल्ज़ाम लगाते हुए ऐसा बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं जानती हूं कि इतने सालों में आपने कॉमेंट्री के दौरान हर क्रिकेटर की निजी जिंदगी की इज्ज़त सम्मान किया है. क्या आपको नहीं लगता कि आपको उसी तरह का सम्मान मेरे और हमारे लिए रखना चाहिए था?

अनुष्का ने आगे कहा 'मुझे यकीन है कि बीती रात से मेरे शौहर की परफॉर्मेंस पर कॉमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द सिर्फ तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो'. उन्होंने आगे कहा, 'यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं. कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा कमेंट नहीं की जाएंगी?'

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news