बता दें कि किसान बिल की ही वजह से दल से मरकज़ी वज़ीर हरसिमरत कौर बादल ने अपने ओहदे से इस्तीफा दे दिया था. जिस पर मुखालिफत कर रहे लीडरों का कहना है कि इन बिलों से किसान तबाह हो जाएंगे
Trending Photos
)
नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस सद्र सुनील जाखड़ ने किसान बिल की मुखालिफत करते हुए पाकिस्तान के लिए रास्ते खोलने के इशारे दिए हैं. दरअसल साबिक मरकज़ी वज़ीर ने हरियाणा में चल रहे ट्रैक्टर रैली रोके जाने के बाद यह मुतनाज़ा (विवादित) बयान दिया है. उन्होंने कहा जिस तरह हमें हरियाणा में रोका गया है, तो हम पाकिस्तान जाने के लिए बॉर्डर खोल देंगे.
दरअसल, भाजपा पार्लियामेंट में किसान से मुतअत्तल 3 बिल लेकर आई थी. जिसे लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद राज्यसभा के ज़रिए भी मंजूरी मिल चुकी है लेकिन तभी से इस बिल को लेकर मुल्क के किसानों में गुस्सा है, उनका कहना है कि इस बिल से किसानों को फसल का ज्यादा कीमत (MSP) नहीं मिलेगी. जिसकी मुखालिफत हरियाणा, पंजाब और मुल्क के बाकी सूबों के किसानों ज़रिए किया जा रहा है.
बता दें कि किसान बिल की ही वजह से दल से मरकज़ी वज़ीर हरसिमरत कौर बादल ने अपने ओहदे से इस्तीफा दे दिया था. जिस पर मुखालिफत कर रहे लीडरों का कहना है कि इन बिलों से किसान तबाह हो जाएंगे और अकाली दल के लीडर किसानों को गुमराह कर रहे है. इसी बिल की मुखालिफत में उन्होंने 25 सितम्बर को पंजाब बंद का ऐलान किया है.
Zee Salaam LIVE TV