)
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) पारिवारिक वजह से यूएई से हिंदुस्तान वापस आ गए हैं. वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. चेन्नई के सीईओ केई विश्वनाथन ने एक ट्वीट के ज़रिये यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि टीम इस वक्त में उनके परिवार के साथ है.
Suresh Raina has returned to India for personal reasons and will be unavailable for the remainder of the IPL season. Chennai Super Kings offers complete support to Suresh and his family during this time.
KS Viswanathan
CEO— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 29, 2020
बता दें रैना ने भी हाल ही में 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहने बाद अपनी रिटायमेंट (इंटरनेशनल क्रिकेट से) का ऐलान किया था. सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों में रैना ने पांच सेंचुरी की मदद से 5615 रन बनाए हैं. टी-20 क्रिकेट में उन्होंने एक सेंचुरी के साथ 1605 रन बनाए हैं.
इसके अलावा सुरेश रैना आईपीएल के भी टॉप बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं. उन्होंने अब तक 193 मैचों में 137.11 के स्ट्राइक रेट से 5368 रन बनाए हैं. जिनमें 38 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी शामिल है. इस दौरान 25 विकेट भी उनके नाम दर्ज हुए.
Zee Salaam LIVE TV