)
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो गई है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले रिया का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. लगातार तीसरे दिन एनसीबी ने रिया से पूछताछ की. इसके बाद रिया को अरेस्ट किया गया. रिया आज सुबह 10.35 बजे के करीब तीसरे दिन की पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुंची थी और करीब सवा तीन बजे उसकी गिरफ्तारी की खबर आई.
बता दें कि इससे पहले रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और मिरांडा को NCB ने सनीचर के रोज़ हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने NCB से पूछताछ में रिया ने ये बात कबूल की है कि वो सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराती थी साथ ही वो ड्रग्स लेती भी थी.
याद रहे कि रिया आज NCB के सामने तीसरे दिन की पूछताछ के लिए पहुंची थी. सुबह 10.35 बजे के करीब आज रिया NCB दफ्तर पहुंची थी. इससे पहले वो सनीचर और इतवार के रोज़ भी NCB के सामने पेश हो चुकी हैं. पीर के रोज़ रिया से करीब 8 घंटे पूछताछ चली, जबकि इतवार के रोज़ उन्हें 6 घंटों तक NCB के सवालों का सामने करना पड़ा था
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) September 8, 2020
रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान हमारे साथ हैं.
Zee Salaam LIVE TV