)
गाजियाबादः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गुरुवार को कथित तौर पर हमला किया (Attack on Owaisi Car) गया. यह हमला चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल्ली लौटते वक्त नामालूम हमलावार द्वारा किया(Attack on Owaisi) गया. इस हमले में औवेसी पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हापुर के एसपी दीपक भुकर ने कहा कि हथियार भी बरामद किया गया है. हमलावर का एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है.
I was leaving for Delhi after a poll event in Kithaur, Meerut (UP). 3-4 rounds of bullets were fired upon my vehicle by 2 people near Chhajarsi toll plaza; they were a total of 3-4 people. Tyres of my vehicle (in pic) punctured, I left on another vehicle: Asaduddin Owaisi to ANI pic.twitter.com/ksV6OWb57h
— ANI (@ANI) February 3, 2022
छिजारसी टोल प्लाजा के करीब हुई घटना
पुलिस ने बताया कि ओवैसी की कार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी तभी शाम करीब छह बजे यह घटना हुई. एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गई. चार गोली चलाई गई. (गोलीबारी करने वाले) 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया.
हमला होने के बाद ओवैसी का पहला बयान सामने आया@asadowaisi | @aimim_national | @imshaukatali | #AIMIM | #AsaduddinOwaisi | #Owaisi pic.twitter.com/reArWSCwYH
— Zee Salaam (@zeesalaamtweet) February 3, 2022
हमले में किसी को नुकसान नहीं, गाड़ी पर बुलेट के निशान
इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि ओवैसी की गाड़ी पर गोलियों के निशान जरूर दिखाई दे रहे हैं. हमले में गाड़ी का टायर भी पंक्चर हो गया है. जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त ओवैसी के साथ एआईएमआईएम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. काफिले में चार गाड़ियां चल रही थी. निशाना उसी गाड़ी पर लगाया गया था, जिसमें ओवैसी मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Zee Salaam Live Tv