Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam772251
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबागपत: सस्पेंड हुए दरोगा इंतिसार अली ने कटवाई दाढ़ी, SP ने किया बहाल

बागपत: सस्पेंड हुए दरोगा इंतिसार अली ने कटवाई दाढ़ी, SP ने किया बहाल

दरोगा इंतिशार अली रमाला थाने में तैनात है, जिन्हें एसपी ने दाढ़ी रखने पर नोटिस भेजा था. बागपत के पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिषेक सिंह ने सस्पेंड किए जाने की वजह अनुशासनहीनता बताई थी.

बागपत: सस्पेंड हुए दरोगा इंतिसार अली ने कटवाई दाढ़ी, SP ने किया बहाल

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दिन पहले दरोगा इंतिसार अली को दाढ़ी ना कटवाने के कारण सस्पेंड किए जाने का मामला खूब सुर्खियों में था. अब इंतिसार ने अपनी दाढ़ी कटवा ली हैं, और एसपी ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया है. दाढ़ी कटवाने के बाद दरोगा इंतिसार अली एसपी के सामने आज पेश हुए.  

दरोगा इंतिसार अली रमाला थाने में तैनात है, जिन्हें एसपी ने दाढ़ी रखने पर नोटिस भेजा था. बागपत के पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिषेक सिंह ने सस्पेंड किए जाने की वजह अनुशासनहीनता बताई थी. अभिषेक सिंह ने कहा था नोटिस के बावजूद भी दरोगा ने दाढ़ी नहीं कटवाई थी. जिसके बाद एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था.

दाढ़ी रखने पर क्या कहता है नियम?
पुलिस मैनुअल के अनुसार, सिख समुदाय के लोगों को छोड़कर कोई भी पुलिसकर्मी बिना विभागीय अनुमति के दाढ़ी नहीं रख सकता. यह नियम हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, जैन समेत तमाम समुदायों पर समान रूप से लागू होता है, लेकिन दारोगा इंतिसार अली बिना अनुमति के ही दाढ़ी रख रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बहस हुई और मुस्लिम तबके के लोगों ने इसको लेकर विरोध भी किया था. अब इंतिसार अली के दाढ़ी कटवाने की तस्वीर सामने आ चुकी हैं तो इसको लेकर नई बहस भी छिड़ सकती है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news