Jharkhand Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के लिए राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने दुमका और गिरिडीह सीट से प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लगा दी है.
Trending Photos
)
Jharkhand Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव के लिए राज्य की दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने दुमका और गिरिडीह सीट से प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लगा दी है. पार्टी ने दुमका सीट पर नलिन सोरेन को और गिरिडीह में मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया है. इसकी घोषणा पार्टी के सेक्रेटरी विनोद पांडेय की तरफ से जारी लेटर में की गई है.
दुमका से नलिन सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ ही सारा सस्पेंस खत्म हो गया, क्योंकि इस सीट से जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की चुनाव लड़ने की अटकलें थी. लेकिन अब ये साफ हो गया कि पू्र्व सीएम हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.
भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की तरफ से इस सीट पर सीता सोरेन की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि उनके मुकाबले में खुद हेमंत सोरेन मैदान में होंगे. इस सीट से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन दुमका जिले की शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से मौजदा विधायक हैं. वह इस सीट से लगातार सातवीं बार विधायक बने हैं.
वहीं, गिरिडीह संसदीय सीट पर प्रत्याशी बनाए गए मथुरा महतो टुंडी क्षेत्र के विधायक हैं. वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से होगा.
उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन मनी लाउंड्रिंग केस में जेल में बंद हैं. इस बीच, खबर आई है कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलों में और इजाफा हो गया है. दरअसल ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन और चार अन्य लोगों के खिलाफ भूमि घोटाले से जुड़े एक मामले में प्रोसिक्यूशन कम्पलेन (PC) दर्ज की है. एजेंसी ने जिन दूसरे चार मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई की है उनमें बड़गाईं अंचल के पूर्व राजस्व अफसर भानु प्रताप प्रसाद, आर्किटेक्ट विनोद सिंह, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप का नाम शामिल हैं. अदालत ने इस सभी मुल्जिमों को समन जारी किया है.