लेटर में सलाहउद्दीन की सिक्योरिटी क्लीयरेंस और कार की डिटेल्स के साथ साथ ये हिदायात भी जारी की गई हैं कि सलाहउद्दीन को बेवजह कहीं रोका न जाए
Trending Photos
)
नई दिल्ली: गुज़िश्ता दिनों पहले पाकिस्तान ने FATF की मीटिंग से पहले 88 दहशतगर्दों की फहरिस्त जारी कर दुनिया की आंख धूल झोंकी है. इसका जीता जागता सुबूत हाथ लग गया है. दरअसल हिंदुस्तानी खुफिया एजंसियों को ISI को एक लेटर हाथ लगा है जिसमें उसकी चालबाज़ी साफ नज़र आ रही है.
लेटर के मुताबिक हिज़बुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन ISI का अफसर है और वह उसके लिए पेरोल पर काम करता है. ISI के डायरेक्टर/ कमांडिंग ऑफिसर वजाहत अली खान की जानिब से जारी किए गए लेटर में कहा गया है कि हिज़बुल चीफ ISI के लिए काम करता है.
लेटर में सलाहउद्दीन की सिक्योरिटी क्लीयरेंस और कार की डिटेल्स के साथ साथ ये हिदायात भी जारी की गई हैं कि सलाहउद्दीन को बेवजह कहीं रोका न जाए.
Zee Salaam LIVE TV