20 World Cup 2021: स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का मुज़ाहिरा किया. मैच के 17वें ओवर में शमी की तीन गेंदों पर 3 विकेट गिरे लेकिन वो अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए.
Trending Photos
)
दुबई: पिछले रोज़ भारत ने अपने टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मैच में कमाल की कारकर्दगी का मुज़ाहिरा करते हुए स्कॉटलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दोचार किया. इस शानदार जीत के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मज़ीद जिंदा हो गई है. इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का मुज़ाहिरा किया. मैच के 17वें ओवर में शमी की तीन गेंदों पर 3 विकेट गिरे लेकिन वो अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए. क्या आप जानते हैं इसकी क्या वजह है. आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी?
शमी ने चटकाए तीन विकेट, लेकिन नहीं हुई हैट्रीक
दरअसल, गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय पारी का 17वां ओवर किया. इस ओवर में मोहम्मद शमी ने हरीफ टीम के 3 विकेट चटकाए. शमी ने ओवर की पहली गेंद पर कैलम मैकलियोड को बोल्ड कर दिया. इसके बाद अगली बॉल पर सफयान शरीफ(0) को ईशान किशन ने रन आउट कर दिया. फिर अगली गेंद पर इवांस भी खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस ओवर में शमी को 2 विकेट मिले. शमी की दूसरी गेंद पर अगर ईशान किशन सफयान को रन आउट न करते तो शमी की हैट्रिक हो सकती थी. इस तरह शमी की हैट्रिक नहीं हो पाई.
ये भी पढ़ें: KL Rahul ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, फूले नहीं समाई अथिया शेट्टी, देखिए जबरदस्त VIDEO
गौरतलब है कि पिछले रोज के मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहली बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कोलही के इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया, जिसकी बनियाद पर हरीफ टीम 85 रनों पर ही ढेर हो गई.
ये भी पढ़ें: पत्रकार के सवाल पर बोले Ravindra Jadeja- बैग पैक करके घर जाएंगे और क्या, देखिए VIDEO
उम्मीद ज़िंदा है
काबिले ज़िक्र है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ इस जीत के साथ ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद ज़िंदा हो गई है. अब भारत को नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. अब भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये भी ज़रूरी है कि अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा दे. जिससे भारत का नेट रनरेट ऊपर आ जाएगा और वह सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा.
Zee Salaam Live TV: