)
देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस इंतेज़ामिया ने निज़ामुद्दीन से तबलीगी जमात मरकज़ से लौटे लोगों को चेतावनी दी थी कि जो लोग जांच कराने या अपनी शनाख्त बताने से छुप रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने इन लोगों को आज शाम यानि 6 अप्रैल तक का वक्त दिया था. जिसके बाद जमात में शामिल होकर आए लोगों ने इंतेज़ामिया से राब्ता किया शुरू दिया है और साथ ही दीगर लोगों के नाम, पते और फोन नंबर भी इंतेज़ामिया को बता रहे हैं.
गौरतलब है कि देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी और डोईवाला इलाके में जमात में शामिल होकर वापस उत्तराखंड आए कई लोगों ने राब्ता किया. जिसके बाद इंतेज़ामिया की जानिब से भगत सिंह कॉलोनी को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है. इंतेज़ामिया और मेडिकल टीम कॉलोनी में ही अपना डेरा जमा कर ऐसे लोगों की जांच कर रही है.
Zee Salaam Live TV
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद में इज़ाफा होता देख इंतेज़ामिया अलर्ट हो गया है. रियासत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद 27 है जिसमें से 20 लोग तबलीगी जमात मरकज़ में होकर आए हैं. कई लोग जांच से छुप रहे थे. ऐसे लोगों के खिलाफ रियासत के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने अफसरों को कार्रवाई करने का हुक्म दिया था. जिसके बाद जमात से लौटे लोगों को वार्निंग दी गई.