Taj Mahal Controversy: करणी सेना का कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर गंगाजल छिड़का, जिससे बड़ा विवाद और सुरक्षा चिंता पैदा हो गई.
Trending Photos
)
Taj Mahal Controversy: ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाता है और लाखों को ताजमहल को देखने आते हैं. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर गंगाजल छिड़क दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम गौरव चौहान और वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. गौरव खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बता रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह हाथ में एक प्लास्टिक की बोतल लेकर ताजमहल के भीतर दाखिल होता है. बोतल में गंगाजल होने का दावा करते हुए वह शाहजहां और मुमताज की कब्रों पर उसका छिड़काव करता है.
आरोपी ने किया ये बड़ा दावा
गौरव वीडियो में “हर-हर महादेव” का नारा लगाते हुए कहता है कि ताजमहल असल में भगवान शिव का मंदिर है, जिसे तेजोमहालय कहा जाता है. उसने यह भी कहा कि जल्द ही यहां मंदिर बनने का सपना पूरा होगा. गौरव ताजमहल के मुख्य गुंबद तक पहुंचा और वहां भी गंगाजल छिड़कने का दावा किया.
सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस घटना ने पुरातत्व विभाग (ASI) और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. ASI ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है. अब सवाल उठ रहे हैं कि इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गौरव बोतल लेकर ताजमहल के अंदर कैसे चला गया. ताजमहल में एंट्री के समय आम लोगों से पानी की बोतल, खाने-पीने की चीजें और कई अन्य वस्तुएं ले जाना मना होता है, लेकिन फिर भी यह युवक बोतल अंदर ले जाने में सफल हो गया.?