)
नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से यानि 18 से 22 जून तक World Test Championship में सामना करने वाली है. इस मैच के लिए दोनों टीमें एकदम तैयार हैं. इसी बीच कल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली 11 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.
टीम में सभी आजमाए हुए चेहरों पर ही दांव लगाया गया है. टीम छह बल्लेबाजों और पांच गेंदबाजों के साथ फाइनल में उतरेगी. भारत की प्लेइंग इलेवन में आर अश्विन (R Ashwin) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के रूप में दो स्पिनर लिए गए हैं. साथ ही तेज गेंदबाजी का जिम्मा इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के पास होगा. पहले मोहम्मद सिराज को लेने की बात चल रही थी. लेकिन मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिल सकी.
वहीं बल्लेबाजी में वही चेहरे हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपन करेंगे. फिर चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत का नाम है.
NEWS
Here's #TeamIndia's Playing XI for the #WTC21 Final pic.twitter.com/DiOBAzf88h
— BCCI (@BCCI) June 17, 2021
WTC फाइनल के लिए टीम:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह.
18 जून को शुरू होगा मैच
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कल यानि की 18 जून से 22 जून तक World Test Championship का फाइनल खेलेंगी. भारत की टीम 3 जून को इंग्लैंड पहुंच कर यहां तैयारियों में जुट गई थी. जबकि न्यूजीलैंड की बात करें तो उन्होंने भी इंग्लैंड को 2 मैच की सीरीज में 1-0 से मात देकर अपनी तैयारी अच्छी की हैं.
Zee Salaam Live TV: