Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam670611
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंतेलंगाना में 7 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गरीबों के लिए मसीहा बने ओवैसी

तेलंगाना में 7 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गरीबों के लिए मसीहा बने ओवैसी

रियासती हुकूमत ने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया जो 8 मई तक खत्म हो जाएगा. TRS के वर्किंग कमेटी के सद्र के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी

तेलंगाना में 7 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, गरीबों के लिए मसीहा बने ओवैसी

तेलंगाना : मुल्क में कोरोना मरीज़ो की तादाद में तेजी आने के बाद तेलंगाना हुकूमत के जानिब से बड़ा फैसला लिया गया. मरकज़ी हुकूमत ने 3 मई तक लॉकडाउन के फैसले के बाद रियासती हुकूमत ने इसे 7 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. इसी के साथ तेलंगाना LockDown की मुद्दत बढ़ाने वाला पहली रियासत बन गया है. इस फैसले को लेकर केसीआर हुकूमत की तरफ से कहा गया है कि हमने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और यह 8 मई को खत्म होगा. रियासती हुकूमत की तरफ से बताया गया है कि तेलंगाना में अब तक बैरुने मुल्क से लौटे 64 लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

रियासती हुकूमत ने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया जो 8 मई तक खत्म हो जाएगा. TRS के वर्किंग कमेटी के सद्र के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना कैबिनेट ने 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही कोरोना वॉरियर्स पुलिस अहलकारों की सैलरी में 10 फीसद इजाफा करने की भी जानकारी दी.तेलंगाना हुकूमत की जानिब से फिलहाल किसी तरह की छूट नहीं दिये जाने का रियासती आवाम इस्तकबाल कर रही है. उनका कहना है कि जब तक हालात काबू में नहीं लॉकडाउन जारी रहना चाहिए लेकिन कुछ लोग गरीबों की परेशानी दूर करने की मांग भी की है.

इस बीच अपने बयानों को लेकर तनाजों में रहने वाले अकबरूद्दीन ओवैसी लोगों के लिए मसीहा साबत हो रहे हैं.अपने इलाके का दौरा कर मुतास्सिरों में जरूरी सामान तकसीम कर रहे हैं .तेलंगाना के डिप्युटी सीएम महमूद अली भी पुलिस का हौंसला बढ़ा रहे हैं उन्होंने चारमीनार इलाकें में दवा का छिड़काव कर रही पुलिस की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही सभी मकामी एमएलए ने नौजवानों से सड़क पर नहीं आने की अपील की.

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news