Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718256
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदुबई में पाकिस्तानी ने की 2 भारतीय मजदूरों की हत्या, जानें पूरा मामला

दुबई में पाकिस्तानी ने की 2 भारतीय मजदूरों की हत्या, जानें पूरा मामला

Telangana Workers Murdered in UAE: 11 अप्रैल को दुबई के मॉडर्न बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने तेलंगाना के दो भारतीय मजदूरों की हत्या कर दी थी. मंत्री बंदी संजय कुमार ने दुखद घटना की तस्दीक की है.

दुबई में पाकिस्तानी ने की 2 भारतीय मजदूरों की हत्या, जानें पूरा मामला

Telangana Workers Murdered in UAE: दुबई में एक पाकिस्तानी नागरिक ने तेलंगाना के दो मजदूरों की हत्या कर दी है. 11 अप्रैल को दुबई में मॉडर्न बेकरी एलएलसी में काम के घंटों के दौरान अष्टपु प्रेम सागर और श्रीनिवास पर एक पाकिस्तानी नागरिक ने हमला किया था. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने आज यानी 15 अप्रैल को दी है.

मंत्री बंदी संजय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि वह इस दुखद हत्या से बहुत दुखी हैं. आज विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और हमारा गृह मंत्रालय लगातार उनके संपर्क में है. उन्होंने प्रेम सागर के भाई अष्टपु संदीप से बात की और परिवार को उनके पार्थिव शरीर की वापसी का इंतजार करने में पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया. 

शव लाने की हो रही है तैयारी
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास के माध्यम से दुबई पुलिस से प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया गया है. विदेश मंत्रालय की त्वरित प्रतिक्रिया और मामले को तत्परता से आगे बढ़ाने के लिए मैं उनका आभारी हूं. हम पीड़ितों की जल्द वापसी के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

केंद्रीय कोयला ने जताया दुख
वहीं, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी पोस्ट किया कि दुबई में तेलंगाना के दो तेलुगु युवकों की नृशंस हत्या से वह गहरे सदमे में हैं. अष्टपु प्रेम सागर निर्मल जिले से थे जबकि श्रीनिवास निजामाबाद जिले से थे. किशन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की, जिन्होंने शोक संतप्त परिवारों को पूर्ण सहायता और पार्थिव शरीर को तत्काल स्वदेश भेजने का आश्वासन दिया.

विदेश मंत्रालय से की ये मांग
किशन रेड्डी ने कहा, "विदेश मंत्रालय इस मामले में जल्द न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम करेगा. मैं इस मामले में श्री जयशंकर जी के समर्थन और सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं." तेलंगाना के युवकों की कथित तौर पर उनके सहकर्मी ने काम के घंटों के दौरान हत्या कर दी. हमले में दो अन्य घायल हो गए. कथित तौर पर यह हमला कार्यस्थल पर तनाव और सांप्रदायिक तनाव के कारण हुआ.

TAGS

Trending news