Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2750939
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत-पाक तनाव का बीच, एयर इंडिया का बड़ा फैसला; इजरायल के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक !

भारत-पाक तनाव का बीच, एयर इंडिया का बड़ा फैसला; इजरायल के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक !

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने इजरायल से आने जाने वाली सभी उड़ान अगले 25 मई तक निलंबित कर दी है. सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है. जिन्होंने पहले से टिकट करवा रखा है उनके लिए एयर इंडिया ने खास ऐलान किया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

भारत-पाक तनाव का बीच, एयर इंडिया का बड़ा फैसला; इजरायल के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक !

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं. दोनों मुल्कों की सेनाए हाई अलर्ट पर हैं, और पिछले दो-तीन दिनों से बॉर्डर पर गोली बारी चल रही है. इसी कड़ी में एयर इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है कि तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ाने आगामी 25 मई तक रद्द कर दी गई है. साथ ही 25 मई तक के बीच में यात्रा करने के लिए एयर इंडिया के टिकट करा चुके यात्रियों के लिए री-शेड्यूलिंग चार्ज पर एक बार की छूट या कैंसलेशन के लिए फुल रिफंड की पेशकश की जाएगी.

दरअसल, एयर इंडिया ने शुक्रवार 9 मई को यानी आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि भारत से इजरायल की शहर तेल अवीव जाने या वहां से आने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ाने आगामी 25 मई तक के लिए निलंबित कर दी गई है. यह फैसला भारत-पाक तनाव को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ली गई है. 

उड़ान मंत्रालय ने जारी की थी, ये एडवाइजरी
बता दें कि इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर के सूचित किया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गुरुवार शाम तक देश भर के 24 हवाईअड्डों को नागरिक उड़ान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद तनाव और बढ़ गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

एयर पोर्ट पर हो रही है कड़ी चेकिंग
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के बारे में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचे ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके.

एयरलाइन के लिए जारी हुई एडवाइजरी
एयरलाइन ने आगे कहा कि उड़ान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाएगा. इस पोस्ट पर एक एक्स यूजर के पूछने पर एयरलाइन ने यह भी कंफर्म किया है कि यह एडवाइजरी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स पर लागू होगी.

TAGS

Trending news