Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam750385
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपार्लियामेंट मे बैठकर MP में देख रहे थे अश्लील तस्वीरें, बचाव में दिया हैरान करने वाला जवाब

पार्लियामेंट मे बैठकर MP में देख रहे थे अश्लील तस्वीरें, बचाव में दिया हैरान करने वाला जवाब

उन्होंने कहा, मैं यह देखने की कोशिश कर रहा था कि कहीं लड़की मुजरिमों के कब्ज़े में तो नहीं है जो उसे जबरन ऐसी तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

बैंकॉक: थाईलैंड की पार्लियामेंट में बजच पर बहस से पहले वहां के एस एमपी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. उसकी वजह थी कि वो पार्लियामेंट में बैठे फहश तस्वीरें (अश्लील तस्वीरें) देखते हुए पकड़े गए. उनकी ये हरकत पार्लियामेंट में लगे कैमरों कैद हो गई है. इतना कुछ होने के बावजूद बाद में जब उनसे इस हरकत के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए. 

रोन्नाथेप नाम एमपी से जब सहाफियों ने इस बारे में सवाल किया तो पहले वो झिझके लेकिन फिर एक अलग ही कहानी गढ़नी शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि किसी ने पैसे और मदद की मांग करते हुए उन्हें कुछ तस्वीरें भेजी थीं और वे बस उन्हें ही देख रहे थे. एमपी ने यह भी कहा कि वह तस्वीरों में बैकग्राउंड को ध्यान से देखकर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि कहीं लड़की किसी खतरे में तो नहीं है. 

उन्होंने कहा, मैं यह देखने की कोशिश कर रहा था कि कहीं लड़की मुजरिमों के कब्ज़े में तो नहीं है जो उसे जबरन ऐसी तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

सरकारी अफसरों के मुताबिक, एमपी को वज़ाहत के लिए बुलाया लेकिन उनके खिलाफ आगे किसी कार्रवाई का इम्कान नहीं है. वहीं, हाउस स्पीकर चुआन लीक्पई (Chuan Leekpai) ने कहा कि यह एक ज़ाती मामला है. ऐसा कोई कानून नहीं है जो यह तय करता हो कि हाउस में एमपी क्या देख सकते हैं और क्या नहीं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news