Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1139618
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPlayboy के 83 वर्षीय मालिक 18 साल की जुड़वाँ बहनों से करते थे प्यार; मरने के बाद चौंकाने वाले खुलासा

Playboy के 83 वर्षीय मालिक 18 साल की जुड़वाँ बहनों से करते थे प्यार; मरने के बाद चौंकाने वाले खुलासा

रियलिटी शो 'The Girl Next Door' के आखिरी सीजन में उन दोनों बहनों ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था. उस शो में हेफनर से उनके रिलेशनशिप को मजेदार रूप में पेश किया गया था. लेकिन हेनफर की मौत के बाद अब दोनों बहनों ने उस राज से पर्दा हटाया है और पूरी दुनिया के सामने सच्चाई बयान की है.

File Photo
File Photo

New Delhi: अमेरिका की मशहूर एडल्ट मैगजीन 'Playboy' के फॉउंडर और एडिटर-इन-चीफ रहे 'ह्यू हेफनर' को डेट करने वाली एडल्ट फिल्मों की एक्टर जुड़वां बहनों ने अपनी आपबीती सुनाई है. एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में एक बहन ने कहा कि हेफनर से संबंध बनाना 'रेप जैसा' लगता था. करिसा शैनन और उसकी जुड़वां बहन क्रिस्टीना शैनन ने 18 साल की उम्र में ही 83 साल के रहे हेफनर को डेट किया था. अब ये दोनों बहनों की उम्र लगभग 32 साल हो चुकी हैं. वहीं 91 साल की उम्र में हेफनर की मौत 2017 में हो गई थी.

'The Girl Next Door' में हुआ बड़ा खुलासा
इससे पहले, रियलिटी शो 'The Girl Next Door' के आखिरी सीजन में उन दोनों बहनों ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर किया था. उस शो में हेफनर से उनके रिलेशनशिप को मजेदार रूप में पेश किया गया था. लेकिन हेनफर की मौत के बाद अब दोनों बहनों ने उस राज से पर्दा हटाया है और पूरी दुनिया के सामने सच्चाई बयान की है.

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal के साथ Katrina Kaif ने डाली बेहद रोमांटिक तस्वीरें, कमेंट्स की लग गई बौछार

Add Zee News as a Preferred Source

'Playboy' मैग्जीन में मिला काम
फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में ये दोनों बहनें काम करती थीं. वहां काम करने के दौरान ही उन्हें 'Playboy' मैग्जीन के एक टेस्टशूट के लिए चुना गया. दोनों बहनों की फोटो हेफनर और तब उनकी गर्लफ्रेंड रही 'हॉली मैडिसन' ने देखा. साल 2009 के जुलाई और अगस्त महीने का प्लेमेट्स करिसा और क्रिस्टीना शैनन को घोषित किया गया. जिसके बाद उन दोनों बहनों को लॉस एंजेलिस का बुलाया गया और हेफनर के साथ प्लेबॉय के आलीशान महल में रहने का ऑफर मिला.

जब वह हमारे शरीर को छुता तो उसके हाथ कांप रहे थे
करिसा शेनन ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि हेफनर हमारे साथ इतना मेहरबान क्यों हो रहा है. लेकिन कुछ वक्त के बाद एक रात 'The Girl Next Door' की स्टार 'केंड्रा विल्किंसन' ने गांजा पीने के लिए उन्हें अपने कमरे में बुलाया. लेकिन जब हम वहां पहुँचे तो वहां केंड्रा मौजूद नहीं थीं. वहां उनकी मुलाकात हेनफर से हुई. हेनफर ने उन्हें एक गोली दी जिसे खाने के बाद वह दोनों बहनें बहन नशे में धुत्त हो गई. उसके बाद हेफनर ने इस मौके का फायदा उठाया और हमारे शरीर को छुने लगा हम उस बात को भूल नहीं सकते वो बहुत बुढ़ा था. जब वह हमारे शरीर को छुता तो उसके हाथ कांप रहे थे.

इस महल से बाहर गए तो करियर खत्म 
उन दोनों बहनों ने कहा कि जैसे ही हेफनर को नींद आई हम वहां से बाहर आ गए और हेनफर से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाने लगे मगर हमने सोचा कि अगर इस महल से बाहर गए तो हमारा करियर खत्म हो जाएगा. लेकिन कुछ वक्त के बाद ही करिसा को अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला वह यह जान कर पागल हो गई. वो नहीं चाहती थी कि यह बात हेनफर को पता चले इसलिए दोनों ने मिलकर चुपचाप तरीके से अबॉर्शन का प्लान बनाया.

हर रोज होता था रेप
लेकिन उसके बाद दोनों बहने शराब का सेवन करने लगी और हेफनर के सेक्स फैंटेसी का असर उन पर ना हो वह दोनों खूद को नशे में रखने लगी, उसने कहा- जब भी हेफनर ने हमारे साथ सेक्स किया वह एक सदमे की तरह था और मुझे लगता था कि हर रोज मेरे साथ कोई रेप करता है.उसने हम दोनों बहनों को अपने काबू में कर लिया था.

Zee Salaam Video:

TAGS

Trending news