Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam765628
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंचुनाव में हारे हुए उम्मीदवार ने मीटिंग बुलाकर कहा शुक्रिया, लोगों ने दे दिए 21 लाख रुपये

चुनाव में हारे हुए उम्मीदवार ने मीटिंग बुलाकर कहा शुक्रिया, लोगों ने दे दिए 21 लाख रुपये

मामला राजस्थान के जोधपुर के पीपाड़ तहसील के नानण गांव का है. जहां के लोगों के ज़रिए एक अजीब मिसाल पेश की गई है. यहां के पंचायत चुनाव के आखिरी मरहले में मकू को सुंदरी देवी ने हरा दिया.

चुनाव में हारे हुए उम्मीदवार ने मीटिंग बुलाकर कहा शुक्रिया, लोगों ने दे दिए 21 लाख रुपये

नई दिल्ली: राजस्थान के नील नगरी जोधपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने तमाम लोगों का दिल जीत लिया. दरअसल यहां चुनाव में हारे हुए उम्मीदवार ने लोगों के शुक्रिया अदा करने के लिए एक मीटिंग बुलाई और इस मीटिंग में लोग जज्बाती हो गए. जिसके बाद लोगों ने उम्मीदवार को चंदा इकट्ठा कर के 21 लाख रुपये दान किए. 

मामला राजस्थान के जोधपुर के पीपाड़ तहसील के नानण गांव का है. जहां के लोगों के ज़रिए एक अजीब मिसाल पेश की गई है. यहां के पंचायत चुनाव के आखिरी मरहले में मकू को सुंदरी देवी ने हरा दिया. कुछ ही वोटों से मिली शिकस्त के बाद मकू ने गांव वालों को शुक्रिया कहने के लिए एक मीटिंग रखी गई. इस मीटिंग में मकू देवी गांव में अपने शौहर के साथ शुक्रिया अदा करने के लिए मीटिंग में पहुंची तो गांव वालों ने उनका इस्तकबाल किया और उन्हें थाल में 21 लाख रुपये की इक्तसेसादी (आर्थिक) मदद  देकर घर विदा कर दिया.

जानकारी के मुताबिक मकू देवी और उनके शौहर गांव वालों के दुख-सुख में हमेशा खड़े रहते हैं. इस बार पंचायत चुनाव में महिला सीट होने की वजह से मकू देवी चुनाव लड़ रही थी. पंचायत के लोग भी चाहते थे कि वे चुवान जीते इसके लिए लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया लेकिन 12-12 वोट के फर्क से वो हार गईं. लोगों से मिली इस सपोर्ट के बाद उन्होंने शुक्रिया अदा करने के लिए मीटिंग बुलाई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news