)
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गयीं. यूक्रेन के गृह मंत्री Anton Gerashchenko ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं. उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए.
यूक्रेन के गृह मंत्री ने ये भी दावा किया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का दो विमान भी गिराया गया है. वहीं, रूसी हमले के नतीजे में अब तक 137 शहरी और फौजी जवान मारे गए हैं.
अमेरिका ने फौजी इमदाद से किया है इंकार
इसी दौरान रूस-यूक्रेन मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में NATO सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे. बता दें कि इससे पहले बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा.
European Union ने रूस पर लगाई नई पाबंदी
वहीं, दूसरी तरफ European Union ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है. इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसदी तक पड़ेगा.
Zee Salaam Live TV: