Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद के पास के कुएं को लेकर कमेटी के दावे को यूपी की सरकार ने खारिज कर दिया है. सरकार का कहना है कि कुआं और विवादित मस्जिद दोनों ही सार्वजनिक जमीन पर है.
Trending Photos
)
Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद आजकल चर्चाओं में है. कभी मस्जिद में मंदिर होने के दावा, कभी मस्जिद की रंगाई-पुताई का मामला, तो कभी कोई और विवाद, जामा मस्जिद सुर्ख़ियों में बना रहता है. अब ऐसा ही एक और मामला संभल की शाही जामा मस्जिद के पास के कुआं का सामने आया है, जिसको लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी. इस मामले में अब उत्तर प्रदेश की सरकार ने साफ कर दिया है कि कुआं सार्वजनिक जमीन पर है. वहां किसी की निजी आमानत नहीं है.
क्या है मामला.. ?
संभल की शाही जामा मस्जिद की कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने दावा किया था कि कुआं मस्जिद की जमीन के अंदर है, जिसके सबूत के तौर पर कमेटी की कुछ तस्वीरें कोर्ट के सामने पेश की गयी थी. तस्वीरों में जाहिर किया कि कुआं मस्जिद के अंदर होने की वजह से वहां अब मस्जिद की जायदाद है. अब कुएं पर किसी तरह का पूजा या त्योहार मनाने को हक नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट का फैसला
शाही जामा मस्जिद की कमेटी के दावे को उत्तर प्रदेश की सरकार ने खारिज कर दिया है. सरकार ने कहा है, "यह कुआं सार्वजनिक जमीन पर मौजूद है. इतना ही नहीं, जिस शाही मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है, वह भी सार्वजनिक जमीन पर बनी है. कुआं मस्जिद की जमीन के पास मौजूद है, लेकिन मस्जिद के अंदर नहीं है. इस कुएं का मस्जिद से कोई लेना-देना नहीं है. मस्जिद कमेटी ने गलत तस्वीरें पेश कर कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है.
इसके साथ ही हम आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे के दौरान कुएं की खुदाई भी करवाई थी, जिसके बाद 10 जनवरी से ही कुएं पर किसी भी तरह की पूजा या अन्य गतिविधि पर रोक लगा दी थी.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam