)
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक दूल्हा अपनी दुल्हन को बोलकर गया कि वो दवाई लेने के लिए जा रहा है और अब तक वापस नहीं लौटा है. यह वारदात शादी के महज़ 24 घंटे बाद हुई. परिवार वालों ने दूल्हे की काफी तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है.
शहर के मोहल्ला शिवद्वारा के रहने वाले मोबीन सलमानी का बेटा खुर्शीद दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करता है और 27 जनवरी को उसकी बारात अमरोहा देहात थाने इलाके के अहरोई गांव में गई थी और गुज़िश्ता जुमेरात का घर पर दावते वलीमा थी. परिवार वाले और रिश्तेदार दावत में मसरूफ थे. इसी बीच आधी रात के बाद खुर्शीद घर से अचानक लापता हो गया.
इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि दुल्हा यानी खुर्शीद पत्नी की तबीयत खराब होने पर दवाई लेने के लिए घर निकला था लेकिन जब वह शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों की बेचेनी बढ़ गई और वो उसकी तलाश में जुट गए.
परिवार वालों इसकी सभी रिश्तेदारों को जानकारी दी. सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी उसकी तस्वीरों को पोस्ट कर लापता होने की जानकारी शेयर की. इसके अलावा परिवार वालों ने पुलिस को भी इस मामले की शिकायत दी. पुलिस सुप्रिटेंडेंट अजय प्रताप सिंह ने बताया,"परिवार वालों की कहने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. खुर्शीद की तलाश जारी है."
ZEE SALAAM LIVE TV