)
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के बाकी इम्तिहानात आज से शुरू हो गए हैं. हुकूमत 25 जून तक सभी बचे हुए बोर्ड इम्तिहानात को मुकम्मत कराने वाला है. हालांकि ये हुकूमत और UBSE दोनों के ही लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि कोरोना वायरस अभी कम नहीं हुआ है.
आज हाई स्कूल में उर्दू और इंटरमीडिएट में बायोलॉजी, एग्रीकल्चर मैथमेटिक्स, प्रारंभिक सांख्यिकी और एग्रीकल्चर केमिकल के इम्तिहानात हो रहे हैं. देहरादून में 127 मराकज़ पर इम्तिहनात होने हैं. बोर्ड इम्तिहानात में कुल 28273 तलाब शामिल होने जा रहे हैं. इनमें से 15996 स्टूडेंट्स हाईस्कूल और 12277 स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे.
इम्तिहान मरकज़ पर इम्तिहान से पहले अच्छी तरह से सैनिटाइज़ किया गया है. तलबा को यहां बिल्कुल नए कानून और इंतेज़ामात देखने को मिल रहे हैं. गेट पर तलबा और टीचर्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. बगैर मास्क के ना तो तलबा, न तो टीचर्स को इम्तिहान मरकज़ में एंट्री दी जाएगी. थर्मल स्क्रीनिंग और बाकी सिक्योरिटी इंतेज़ामात में लगने वाले वक्त के लिहाज से तलबा से अपील की गई है वे इम्तिहान सेंटर पर कम से कम आधा घंटे पहले पहुंच जाएं. सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है और बैठने के लिए भी एक मीटर का फासला रखा गया है.
Zee Salaam Live TV