)
अहमदाबाद : कोरोना वायरस के असरात को खत्म करने के लिए मरकज़ी हुकूमत ने लॉक डाउन 2.0 का ऐलान किया. लॉक डाउन के आगे बढ़ने से कई लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. लेकिन एहतियात के तौर पर समझदारी दिखाते हुए कई लोगों ने अपने ज़रूरी काम मुल्तवी कर दिए.इसी सिम्त में कई लोगों ने अपनी शादी तक मुल्तवी कर दी..और अगर किसी ने की भी तो चार लोगों ने जाकर दूल्हा अपने दुल्हन को विदा करा कर घर ले आया.
गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका के वंकाल गांव में शादी के आयोजन की ख़बर सामने आई. गांव की खातून की शादी 17 अप्रैल को होनी तय की गई थी. जिसमें खातून के घरवालों की ओर से चिखली पुलिस को नियम का पालन करने का हवाला दिया गया था. लेकिन असलियत कुछ और ही सामने आई.
शादी के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं. शादी में दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदार पुहंचे साथ ही 2 ब्राह्मण और 2 फोटोग्राफर के साथ भ्रमदेव मंदिर में शादी के प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस बात की ख़बर मिलते ही चिखली पुलिस फ़ौरन मोके पर पहुंची और शादी को रोक दिया . हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दुल्हे दुल्हन सात फेरे ले चुके थे. फिलहाल पुलिस नए जोड़े समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया और नोटिफिकेशन के उल्लंघन की कार्यवाई शुरू की गई.