इसके अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने और तेज होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की मगरिबी बढ़ने का इमकान है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: तमिलनाडु और चेन्नई में अभी चक्रवाती तूफान 'निवार' के ज़ख्म भरे नहीं है कि एक और तूफान ने दस्तक देदी है. दरअसल बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्वी और दक्षिण-पश्चिम में ठहरा हवा का गहरा दबाव 13 किमी फी घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. महकमे मौसमियात के मुताबिक मौजूदा वक्त श्रीलंका में त्रिंकोमाली के दक्षिण-पूर्व में 460 किलोमीटर और कन्याकुमारी से 860 किलोमीटर में मरकज बनाये हुए है.
इसके अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलने और तेज होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की मगरिबी बढ़ने का इमकान है. यह दो दिसंबर को शाम या रात तक त्रिंकोमाली के पास श्रीलंका की सरहद को पार करके मगरिब की तरफ बढ़ सकता है.
तीन दिसंबर को सुबह मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन इलाके में इसके पहुंचने की उम्मीद है. चार दिसम्बर को यह चक्रवाती तूफान सुबह के वक्त पम्बन और कन्याकुमारी के बीच सरहदों को पार कर सकता है. दो से तीन दिसंबर तक कन्याकुमारी, तिरुनालवेली, थुथुकुडी, तेनकासी, रामनाथपुरम और शिवगंगई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के इमकान है. जिसे देखते हुए मछुआरों को इस दौरान समन्दर में नहीं जाने की सलाह दी गई है.
Zee Salaam LIVE TV