Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2673603
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUK: हरिद्वार में मजार पर क्यों मचा है बवाल, हिंदू संगठन कर रहे हैं विरोध

UK: हरिद्वार में मजार पर क्यों मचा है बवाल, हिंदू संगठन कर रहे हैं विरोध

Haridwar News: गुजरात के द्वारका में बड़ी मशीनों से रिहायशी और अन्य इमारतों को ध्वस्त किया गया, जिसमें कई धर्मस्थल और मस्जिदें भी शामिल थीं. इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है.

UK: हरिद्वार में मजार पर क्यों मचा है बवाल, हिंदू संगठन कर रहे हैं विरोध

Haridwar News: देश में अवैध मस्जिदों और मजारों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. हाल ही में गुजरात में कई मजारों को तोड़ा गया है. जबकि उत्तर प्रदेश में भी यह प्रक्रिया जारी है. अब उत्तराखंड से बड़ी खबर आई है. जहां, हरिद्वार के सुमन नगर इलाके में कथित तौर पर एक अवैध मजार बनाई गई थी. इस मजार को लेकर सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते हिंदू संगठन मजार पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

SDM ने क्या कहा?
हिंदू संगठनो का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जा रही है. वहीं, इस मामले को लेकर हरिद्वार के SDM अजयवीर सिंह ने बताया कि सुमन नगर क्षेत्र में अवैध मजार के मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग को आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. 

गुजरात में भी मजारों पर चला बुलडोजर
गौरतलब है कि गुजरात के द्वारका में बड़ी मशीनों से रिहायशी और अन्य इमारतों को ध्वस्त किया गया, जिसमें कई धर्मस्थल और मस्जिदें भी शामिल थीं. गुजरात सरकार ने द्वारका के बेट द्वारका में कुल 525 अवैध ढांचों को ध्वस्त किया. इनमें 9 धार्मिक स्थल और तीन व्यावसायिक इमारतें शामिल थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
बेट द्वारका में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि हिंसा की कोई घटना न हो. अधिकारी ने बताया था कि मौके पर एक हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मी, एसआरपी के जवान और एमपीएफ के जवान शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश में मस्जिदों पर चला बुलडोजर
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी कई अवैध मस्जिदों को गिरा दिया गया है. हाल में ही कुशीनगर जिले में मदनी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन हुआ था, जबिक गोरखपुर में मौजूद एक मस्जिद को अवैध बताया गया था जिसके बाद मु्स्लिम समुदाय के लोगों ने ही खुद से मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ दिया.

TAGS

Trending news