अगर आप किसी बात को लेकर बहुत दिनों तक परेशान रहते हैं तो इससे आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है. इसके अलावा परेशान रहने से आपकी यौन इच्छा भी कम होती है.
Trending Photos
)
Health: कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे से चलता है. पती पत्नी का रिश्ते प्यार और भरोसे के अलावा इंटिमेसी पर भी निर्भर करता है. अगर किसी जोड़े में इंटिमेसी न हो तो वह रिश्ता निभाना मुश्किल हो जाता है. लेकिन कई लोगों को अपनी सेक्स लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके पीछे आपकी रोजमर्रा की आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
1. खराब खाना खाना: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खाना बहुत जरूरी होता है. अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड्स खाते हैं तो आप अपनी यौन इंच्छाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जंक फूड खाने से आपके शरीर में कार्ब्स और सैचुरेटेड जमा हो जाता है जो आपके परफार्मेंस को खराब करता है. इससे आपका ब्लड फ्लो भी काफी स्लो हो जाता है, जिससे आप थका महसूस करते हैं. अपनी सेक्स लाइफ बेहतर बनाने के लिए आप फ्रूट्स, सब्जियां और प्रोटीन वाला खाना खाएं.
2. ज्यादा नमक का इस्तेमाल: अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा. ब्लड प्रेशर बढ़ने से आपका लिबिडो बढ़ेगा. इससे आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ेगा. कई बार प्रीपैक्ड फूड्स में भी सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है इसको भी खाने से बचें.
3. ज्यादा वजन: बढ़ा हुआ वजह आपकी अच्छी खासी जिंदगी को खराब कर सकता है. इससे कई बीमारियां तो होती ही हैं साथ ही यह आपके परफार्मेंस पर बुरा असर डालता. मर्दों का बढ़ा हुआ वजह बहुत नुकसानदेह है. बताया जाता है अगर आपकी कमर 40 से ज्यादा है तो आपके स्पर्म पर बुरा असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: शर्ट खोल कर Esha Gupta ने ली मिरर सेल्फी, फैंस बोले अब तक की सबसे बोल्ड तस्वीर!
4. चिंता में रहना: अगर आप किसी बात को लेकर बहुत दिनों तक परेशान रहते हैं तो इससे आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है. इसके अलावा परेशान रहने से आपकी यौन इच्छा भी कम होती है. अगर अपनी सेहत अच्छी रखनी है तो आप चिंता न करें. अपनी परेशानी का जल्द से जल्द हल ढूंढें.
5. पार्टनर से बात न करना: अगर पार्टनर से अनबन हो गई है. या कोई बात है जो दोनों को परेशान कर रही है. तो बैठ कर आपस में बात करके उसे सुलझा लें. एक दूसरे से अच्छी बातें शेयर करें. अगर आप बात नहीं करेंगे तो एक दूसरे से झिझकेंगे तो इसका असर आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ेगा.
नोट: यह खबर सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है. अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है तो आप अपने डॉक्टर से सलाह लें.
Live TV: