टीम के कप्तान धोनी को पिछले सीजन में टीम के बेस्ट प्लेयर के तौर पर स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है. बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम सीएसके फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी,
Trending Photos
)
नई दिल्ली: आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खिलाड़ियों को प्रि-टूर्नामेंट डिनर का दिया है. साथ लीग में टीम के लिए तआवुन को ध्यान में रखते हुए मुख्तलिफ क्रिकेटर्स को अवॉर्ड देकर सरफराज़ किया गया. अवार्ड लेने वालों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी शामिल हैं.
सभी खिलाड़ियों को चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) के हाथों अवॉर्ड दिया गया है. इस अवॉर्ड नाइट की फोटो टीम के सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर की है.
Our customary pre-season dinner turned into a memorable lunch this time and our Lions walked away with some Super Duper Awards.#Thala Dhoni for leading the team with the willow and scoring the most runs for the Super Kings in IPL 2019. pic.twitter.com/aWwErJgyvV
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 17, 2020
टीम के कप्तान धोनी को पिछले सीजन में टीम के बेस्ट प्लेयर के तौर पर स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है. बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम सीएसके फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी, जहां उसे रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था.
याद रहे कि धोनी आईपीएल-2019 में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे थे. उन्होंने 15 मैच में 44.20 के औसत से 3 फिफ्टी लगाते हुए 416 रन बनाए थे.
I just received this beautiful gift from @ChennaiIPL. I am totally taken back by these very kind words. #Yellove #whistlepodu pic.twitter.com/BBAMGvKypk
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) September 17, 2020
इसके अलावा साबिक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शेन वॉटसन को भी स्पेशल अवॉर्ड देकर सरफराज़ किया गया. ऑलराउंडर वाटसन को एक स्पेशल फोटो फ्रेम दिया गया, जिसमें आईपीएल-2019 के फाइनल मैच में उनकी पारी के दौरान एक शॉट खेलते हुए फोटो का एनिमेशन लगाया गया था.इस इनिंग में वाटसन का घुटना बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था लेकिन वे खून निकलने के बावजूद पिच पर लगातार खेलते रहे थे.
Thank you to the @chennaiipl team for bestowing me with this award. Playing for this amazing franchise is an honor and an opportunity I cherish. Looking forward to the season.pic.twitter.com/qE5T36eE48
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) September 17, 2020
स्पिनर रवींद्र जडेजा पिच पर बढ़िया बल्लेबाजी करने के दौरान चौका या छक्का लगाने के बाद बल्ले को तलवार की तरह घुमाने के शौकीन हैं. उन्हें वैसा ही अवॉर्ड दिया गया. चेन्नई टीम ने जडेजा के लिए गोल्डन तलवार की रिप्लिका वाला मोमेंटो बनवाया हुआ था.
Zee Salaam LIVE TV