)
नई दिल्लीः कांग्रेस का उदयपुर में प्रस्तावित चिंतन शिविर के पहले सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास 10 जनपथ पर कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की बैठक बुलाई गई. यहां उदयपुर में होने वाली 'चिंतन शिविर’ (brainstorming session) के एजेंडे को लेकर चर्चा की जा रही है. पार्टी सद्र सोनिया गांधी की रहनुमाई में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व सद्र राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य नेता शामिल हैं. इनके अलावा अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला भी बैठक में शामिल हुए.
Delhi | Congress Working Committee (CWC) meeting underway at AICC headquarters. pic.twitter.com/gdoOVikC8h
— ANI (@ANI) May 9, 2022
चार राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बनेगी रणनीति
छह कमेटियों के संयोजकों की बैठक बैठक में कांग्रेस सद्र को एक पद पर एक व्यक्ति और एक परिवार से एक ही षख्स को टिकट दिए जाने की सलाह दी गई है. इन सुझावों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में तमाम कमेटियों में 50 प्रतिशत सीट एससी-एसटी और ओबीसी नेताओं को दिए जाने की मांग की गई है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में ‘नवसंकल्प शिविर’ के लिए अलग-अलग समन्वय समितियों की जानिब से अलग-अलग विषयों पर तैयार दस्तावेजों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी. उदयपुर के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद समीक्षा के साथ ही शिविर में कांग्रेस गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही अगले वर्ष होने वाले कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाएगी.
13 से 15 मई को राजस्थान के उदयपुर ’चिंतन शिविर’
गौरतलब है कि 13 से 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में होने वाले ‘ चिंतन शिविर’ के मद्देनजर हाल ही में राजनीति, सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि और युवा एवं सशक्तीकरण से संबंधित छह समन्वय समितियों का गठन किया था.कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘ चिंतन शिविर’ में देश भर के पार्टी नेता आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए समाधान सुझाएंगे. इस शिविर में पार्टी के करीब 400 शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में शामिल नेताओं के अलावा, संसद सदस्य, प्रदेश प्रभारी, महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेता चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे. '
Zee Salaam embed