Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1095172
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंलंदन का पुलिस कमिशनर बनने की रेस में है भारतीय मूल का यह अफसर

लंदन का पुलिस कमिशनर बनने की रेस में है भारतीय मूल का यह अफसर

अनिल कांति ‘नील’ बसु पुलिस अधिकारी बसु डेम क्रेसिडा डिक की जगह ले सकते हैं, जो ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं.

अनिल कांति ‘नील’ बसु
अनिल कांति ‘नील’ बसु

लंदनः भारतीय मूल के अनिल कांति ‘नील’ बसु लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अगले आयुक्त बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. ब्रिटिश मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है. ब्रिटिश आतंकवाद विरोधी पुलिस अधिकारी बसु डेम क्रेसिडा डिक की जगह ले सकते हैं, जो ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं. डिक ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था.

कोलकाता से ताल्लुक रखते है नील 
बसु (53) वर्तमान में लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक आयुक्त (विशेषज्ञ संचालन) हैं. उनके पिता एक सर्जन थे, जो कोलकाता से थे, और 1960 के दशक में ब्रिटेन चले गए थे जहां उन्होंने वेल्श की एक नर्स से शादी की थी. नॉटिंघम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, बसु 1992 में मेट पुलिस में शामिल हुए थे और कॉलेज ऑफ पुलिसिंग के निदेशक बनने से पहले उन्हें आतंकवाद विरोधी और विशेषज्ञ अभियानों के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया था.

शॉर्ट लिस्टिंग में नाम, लेकिन रेस में अकेले नहीं  
'द गार्जियन’ ने लिखा, ’’यदि नील को नियुक्त किया जाता है, तो वह लंदन के पुलिस आयुक्त बनने वाले पहले जातीय अल्पसंख्यक व्यक्ति होंगे, जो दुनिया में पुलिसिंग में सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है.’’गृह सचिव और लंदन के मेयर आम सहमति से शहर के पुलिस आयुक्त को चुनते हैं. हालांकि नील इस रेस में अकेले नहीं है. उनके अलावा भी कई लोग मैदान में हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news