इस तय्यारे में सिक्योरिटी का सबसे से ज्यादा ख्याल रखा गया है. इन तय्यारों में लेटेस्ट सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन सिस्टम हैं और ये तय्यारे ग्रेनेड और रॉकेट हमला तक झेल सकता है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के लिए एक ऐसा तय्यारा (विमान) आ रहे है जिसकी कई अहम खुसूसियात (विशेषताएं) हैं. ऐसा तय्यारा अमेरिका के सद्र डोनाल्ड ट्रंप के पास है. जब वे हिंदुस्तान दौरे पर आए थे तब उनके इसी खास तय्यारे का सबसे ज्यादा ज़िक्र हुआ था. वो बोइंग 747 है, लेकिन इन दोनों ही विमानों में एक ही तरह की खुसूसियात मिलती हैं.
ज़राए के मुताबिक इन तय्यारों की डिलीवरी के लिए एयर इंडिया के आला अफसर, सिक्योरिटी अफसर और सीनियर सरकारी अफसरों की ज्वाइंट टीम अमेरिका के लिए रवाना हो गई है.
इन तय्यारों के नाम बोइंग 777-300 है. ये तय्यारे अमेरिकी कंपनी बोइंग ने तैयार किए हैं. हिंदुस्तान ऐसे तीन तय्यारे खरीदने वाला है, जिनमें से दो VVIP के लिए हैं. ये दोनों ही तय्यारे इसी हफ्ते आने वाले हैं. हिंदुस्तान में सिर्फ तीन ही लोग हैं, जो VVIP माने जाते हैं. पहले हैं सद्रे जम्हूरिया (राष्ट्रपति) रामनाथ कोविंद, दूसरे हैं नायब सद्रे जम्हूरिया (उपराष्ट्रपति) वेंकैया नायडू और तीसरे हैं वज़ीरे आज़म (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी. बोइंग 777- 300 का इस्तेमाल सद्रे जम्हूरिया रामनाथ कोविंद और वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी करेंगे.
इस तय्यारे में सिक्योरिटी का सबसे से ज्यादा ख्याल रखा गया है. इन तय्यारों में लेटेस्ट सिक्योरिटी और कम्युनिकेशन सिस्टम हैं और ये तय्यारे ग्रेनेड और रॉकेट हमला तक झेल सकता है.
इसमें 12 गार्जियन लेजर ट्रांसमिटर असेंबली, मिसाइल वार्निंग सेंसर और काउंटर-मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम भी है. अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ने भी इसे क्लियरेंस दिया है.
बोइंग 777- 300 तय्यारे में न सिर्फ बेहतरीन सेल्फ-डिफेंस इक्विपमेंट हैं, बल्कि ये तय्यारे दो GE90-115BL इंजन से लैस है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर इंजन है.
बोइंग 777-300 ईआर एक बार में 17 घंटे तक की उड़ान भर सकता है और हिंदुस्तान से अमेरिका के बीच की लंबी दूरी भी एक बार में तय कर सकता है.
इन नए तय्यारों को एयरफोर्स के पायलट ही उड़ाएंगे न कि एयर इंडिया के. हालांकि, इनकी रखरखाव की जिम्मेदारी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड के पास होगी.
Zee Salaam LIVE TV