)
गोरखपुर: टेलहनापार गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की मुखालिफत करने पर मुल्ज़िमीन ने मां को मौत के घाट उतार दिया. खातून की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है.
खातून के परिवार वालों ने बताया कि नाबालिग लड़की कुछ काम के लिए घर से दूर आई थी. इस दौरान लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की. जैसे-तैसे लड़की पीछा छुड़ाकर घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई. जिसके बाद मां आशा देवी ने मनचलों के परिवार से इसकी शिकायत की. यही मुखालिफत मुल्ज़िमीन को नागवार गुजरी. उन्होंने आशा देवी के घर पहुंचकर ईंट से उस पर हमला कर दिया. जिसमें वो बुरी तरह से ज़ख्मी हो गई.
इत्तेला मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ज़ख्मी आशा देवी को इलाज के लिए गोरखपुर भिजवाया, जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मुर्दा ऐलान कर दिया. देहातियों ने बताया कि आशा देवी डुमरी चौराहे पर ब्यूटीपार्लर चलाती थी. उनका शौहर नीरज कनौजिया सोनबरसा में गाड़ी चलाकर परिवार का गुज़र बसर करता था.
मामले में सीओ रचना मिश्रा ने बताया कि वारदात में शामिल मुल्ज़िमीन को गिरफ्तार किया जा रहा है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है.
Zee Salaam Live TV