)
इंदौर : कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट की तस्दीक के बाद क्वारंटीन किए गए आठ मरीज में से पुलिस ने 3 मरीजों को पकड़ लिया है पुलिस बाकी पांच मरीजों की खोज कर रही है. क्वारंटीन सेंटर बने होटल किंग्सपार्क में क्वारंटीन किए गए 8 लोग कोतवाली इलाके के थे. जिनमें से 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
इंदौर के एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक जब छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव होने की तस्दीक हुई तो वो इस बात से काफी डर गए और होटल के पीछे की दीवार फांदकर भाग गए. ख़बर मिलने के बाद पुलिस उनकी खोज में जुट गई और आठ मरीज में तीन को पकड़ लिया गया है तीनों मरीज कोरोना पॉज़िटिव हैं. बाकी फरार 5 मरीज की खोज जारी है जिसमें से 3 मरीज कोरोना पॉज़िटिव हैं. पुलिस के मुताबिक अभी उनसे पूछताछ की जा रही है.
सेहत महकमा और इंदौर इंतेजामिया को इस बात का डर है कि कहीं फरार चल रहे इन पांचों मरीजों के चलते कहीं दूसरे लोगों में भी कोरोना ना फैल जाए. इंदौर के एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि राजेंद्र नगर इलाके के होटल किंग्स पार्क में 20 कोरोना संदिग्धों को क्वॉरंटीन किया गया था. इनके सैंपल्स कोविड-19 टेस्ट के लिए भेजे गए थे. जब रिपोर्ट आई तो इनमें से 6 में कोरोना वायरस की तस्दीक़ हुई थी.
एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि बाकी बचे 5 लोगों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. क्राइम ब्रांच को भी इनको ट्रेस करने के काम में लगाया है. पकड़े गए तीन कोरोना मरीजों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और बाकी फरार 5 के बारे में जानकारी जमा कर रही है. इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा.
Watch Zee Salaam LiveTV