)
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि चार महिलाएं जमीन पर रेंग रही हैं. इल्जाम है कि यह महिलाएं तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता हैं और इन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए जमीन पर रेंगने के लिए बाध्य किया गया. महिलाओं को एक किलोमीटर रेंगकर TMC ऑफिस पहुंचने के लिए कहा गया. इसके बाद उन्हें TMC में शामिल किया गया. ये इल्जाम BJP ने लगाया है. BJP का कहना है कि ये कार्यकर्ताएं BJP में शामिल हुई थीं इसलिए इनको ये सजा दी गई. मामला बालुरघाट का बताया जा रहा है.
महिलाओं ने क्या कहा?
इस बीच महिलाओं का बयान आया है. महिलाओं का कहना है कि BJP में शामिल होने के बाद उनको अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने कहा कि वह अपनी गलतियों को सुधारने और इसका प्रायशचित करने के लिए दफ्तर आईं थीं. इसके बाद वह दोबारा TMC में शामिल हो गईं हैं.
Martina Kisku, Shiuli Mardi, Thakran Soren and Malati Murmu, resident of Tapan Gofanagar, Tapan, joined BJP yesterday. They belong to ST community.
Today, TMC goons forced them to return to TMC and punished them by asking to do Dandavat Parikrama. pic.twitter.com/eks61eD2EP
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) April 7, 2023
BJP का क्या है इल्जाम?
पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष डॉ सुकांता मजूमदार ने अपने एक ट्वीट में कहा कि “तपन गोफानगर, तपन निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हो गई थीं. ये ST समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. आज TMS के गुंडों ने उन्हें TMC में वापस जाने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने की बात कहकर सजा दी.”
क्या है मामला?
खबरों के मुताबिक दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थाने के गोफानगर में तकरीबन 200 महिलाओं ने BJP का दामन थामा था. इससे TMC में हड़कंप मच गया था. इसके बाद ये चारों महिलाएं दोबारा TMC के कार्यालय पहुंची और TMC में शामिल हो गईं. कुछ लोगों का कहना है कि TMC में शामिल होने के लिए महिला को सजा दी गई, जबकि TMC में शामिल हो ने वाली मार्टिना किस्कू का कहना है कि उन्हें गुमराह किया गया और BJP में शामिल कराया गया.
Zee Salaam Live TV: