)
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में चुनाव नज़दीक आ रहे हैं और भाजपा वर्कर्स पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. खबर आ रही है कि सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष (Dileep Ghosh) और टीएमसी छोड़कर भाजपा में आए शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) एक रोड शो कर रहे थे. तभी उन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले लोग टीएमसी कार्यकर्ता थे.
बता दें कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है और भाजपा की सरगरमी की वजह से टीएमसी में बेचैनी है. टीएमसी की परेशानी की सबसे अहम वजह यह है कि वो अपने बड़े-बड़े नेताओं को रोक नहीं पा रही है. उसके नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं.
#WATCH | West Bengal: Stones were pelted at BJP workers who were part of a rally attended by Union Minister Debasree Chaudhuri, state BJP chief Dilip Ghosh and Suvendu Adhikari in Kolkata earlier today. pic.twitter.com/hLW8NEmWeX
— ANI (@ANI) January 18, 2021
नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज ही ऐलान किया है कि वो नंदीग्राम (Nandigram) से चुनाव लड़ेंगी. नंदीग्राम पश्चिम बंगाल के मोदिनीपुर जिले के तहत आता है. इससे पहले उन्होंने भावानीपुर से चुनाव लड़ा था. नंदीग्राम में एक जनसभा को खिताब करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मैं नंदीग्राम से लडूंगी. नंदीग्राम मेरे लिए भाग्यशाली जगह है." उन्होंने कहा कि वह दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगी, जिसमें एक कोलकाता की भवानीपुर सीट है.
यह हो सकती है वजह
ममता बनर्जी के इस फैसले का काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि इस सीट इलाके में अपनी पैठ रखने वाले टीएमसी के सीनियर नेता शुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है. शुवेंदु ममता सरकार में मंत्री थे. उनके भाजपा में जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि टीएमसी इस सीट पर किसी बड़े नेता को उतारेगी.
ZEE SALAAM LIVE TV