Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2776922
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुल्क से गद्दारी पड़ा भारी; ईरान ने इस इजरायली जासूस को दिया फांसी

मुल्क से गद्दारी पड़ा भारी; ईरान ने इस इजरायली जासूस को दिया फांसी

Iran News: ईरान में पेद्रम मदनी इजराली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करता था, वहां की खुफिया जानकारियों को दुश्मन मुल्क को कुछ पैसों के लालच में बेचता था. आज ईरान के कोर्ट के फैसले के बाद उसे फांसी दे दी गई है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

मुल्क से गद्दारी पड़ा भारी; ईरान ने इस इजरायली जासूस को दिया फांसी

Iran News: ईरान और इजरायल के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है. ईरान से आए दिन इजरायली जासूस के पकड़ने जाने की खबर सामने आते रहेते हैं. इस बीच ईरान ने एक इजरायली जासूस को फांसी पर लटका दिया है. इस खबर की जानकारी वहां की मीडिया ने दी है. 

दरअसल, इजरायली इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद का नेटवर्क पूरे दुनिया में फैला हुआ है, और इसी के मदद से इजरायल अपने दुश्मनों के खिलाफ बड़े-बड़े कार्रवाईयों को अंजाम देता है. ईरानी मीडिया ने बुधवार 28 मई को दावा किया कि पेद्रम मदनी नाम के एक ईरानी नागिरक जो कि इजरायल के लिए कथित तौर पर जासूसी करता था, उसे फांसी दे दी गई है. 

ईरान से गद्दारी के बदले मिलते थे ये चीज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेद्रम मदनी को इजराल के लिए जासूसि करने के बदले विदेशी मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी मिल रहे थे. ईरानी अधिकारियों ने 41 वर्षीय मदनी को जासूसी के इल्जाम में साल 2020 में गिरफ्तार किया था. पेद्रम मदनी को ईरान के निचली अदालत और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने फांसी की सजा को बरकरार रखा, जिसके बाद उसे फांसी दे दी गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

मोसाद को देता था ये संवेदनशील जानकारी
दावा है कि पेद्रम मदनी ने इजराइल का दौरा किया था, जहां उसने मोसाद के अफसरों से मुलकात के दौरान ईरान में इमारतों के बारे में वर्गीकृत जानकारी दी थी. मदनी ने बेल्जियम में इजरायली दूतावास में मोसाद अधिकारियों से भी मुलाकात की थी. यह ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों को दर्शाता है. 

ईरान में बढ़ते फांसी की सजा पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठन चिंता जता चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2025 के पहले 25 दिनों में ही ईरान में 113 लोगों के खिलाफ फांसी की सजा सुनाई गई थी. 

TAGS

Trending news