9996 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,86,579 पहुंच गई है. जिनमें से 1,41,029 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मुल्कभर में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ आंकड़े सामने आए हैं. वज़ारते सेहत के ज़रिए जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9996 नए कोरोना के मरीज़ सामने आए हैं. जबकि 357 लोगों की मौत हुई है.
9996 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,86,579 पहुंच गई है. जिनमें से 1,41,029 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 1,37,448 रह गई है. वहीं इस बीमारी से अब तक मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 8102 पहुंच गई है.
Zee Salaam Live TV