)
नई दिल्ली: मुल्क भर में कोरोना वायरस के मरीज़ों की तादाद बढ़कर 8356 हो गई है और 373 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं 716 ऐसे मरीज़ है जिनका इलाज कामयाब हो चुका है. बात अगर गुज़िश्ता 24 घंटों की बात करें तो 34 लोगों की मौत और 909 नए कोरोना मुतास्सिर मरीज़ सामने आए हैं. यह जानकारी वज़ारते सेहत के ज्वाइंट सैक्रेटरी लव अग्रवाल ने इतवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी है.
On March 29, we had 979 positive cases,now we've 8356 positive cases; of these 20% cases need ICU support. So, today too 1671 patients need oxygen support&critical care treatment. This figure is imp to show that govt is planning things in being over prepared: Health Ministry pic.twitter.com/I12u3jjTcd
— ANI (@ANI) April 12, 2020
वज़ारते सेहत ने बताया कि 29 मार्च को कोरोना मुतास्सिरीन की तादाद महज़ 979 थी जो आज बढ़कर 8356 हो चुकी है और इनमें 20 फीसद मामले क्रिटिकल हैं यानी उन्हें आईसीयू वेंटीलेटर जैसी ज़रूरत है. लव अग्रवाल ने बताया कि यह जानकारी इसलिए दी जा रही है ताकि आईसीयू, वेंटीलेटर और दूसरी मेडिकल इक्विपमेंट्स को लेकर कोई पैनिक न हो. मामले बढ़ने के साथ कोविड अस्पतालों और बेड की तादाद भी बढ़ाई जा रही है.
बता दें कि कोरोना सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है और यहां पर गुज़िश्ता 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 187 नए मामले आए हैं. मुतास्सिरीन की संख्या के मामले में मकाम पर दिल्ली है जहां गुज़िश्ता 24 घंटों में 166 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल मुतास्सिरीन की तादाद 1069 हो गई है.
Zee Salaam Live TV