Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam671068
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंनोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने के बाद सिक्योरिटी के सख्त इंतेज़ाम, RAF के जवानों को भी किया तैनात

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने के बाद सिक्योरिटी के सख्त इंतेज़ाम, RAF के जवानों को भी किया तैनात

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील करने के बाद बॉर्डर पर UP पुलिस के जवानों के अलावा RAF के जवानों की भी तैनाती की गई है

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने के बाद सिक्योरिटी के सख्त इंतेज़ाम, RAF के जवानों को भी किया तैनात

राहुल मिश्रा/नोएडा: मुल्क में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. सिक्योरिटी के मद्देनज़र एक रियासत से दूसरे रियासत में आमदो रफ्त को पूरी तरह रोक दिया गया है. इससे पहले 21 अप्रैल को गाजियाबाद DM ने दिल्ली-गाजियाबाद के बीज आमदो रफ्त को बंद करने के आदेश दिए थे और कल एहतियातन कल दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को भी सील करने का फैसला लिया गया.

जिसके बाद आज सुबह दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर लोगों की भीड़ दिखाई दी. एहतियात के तौर पर DND बॉर्डर में सिक्योरिटी के लिए खासा इंतेजाम किए गए हैं. लॉकडाउन का पालन कराने के लिए डीएनडी में यूपी पुलिस के जवानों के के साथ-साथ बॉर्डर के चारों तरफ RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है.

आज कुछ ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को जाने की इजाज़त दी गई है लेकिन बता दें कि सख्ती के बाद ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी डीएम की ओर से पास जारी किए जाएंगे. इसमें मीडिया कर्मी , बैंक कर्मी और  मेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Zee Salaam Live TV

 

TAGS

Trending news