)
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एनएच 28 पर दर्दनाक हादसा पेश आया है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 ज़ख्मी हो गए. ज़ख्मियों में 2 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. जबकि 7 लोगों का इलाज अयोध्या जिला अस्पताल में चल रहा है.
हादसा रौनाही थाना इलाके में मौजूद सोहावल चौराहे पर उस वक्त पेश आया जब गलत साइड से आ रहे टेंपो को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. टेंपो में बैठे लोग हाईवे पर गिर गए. हादसे में मरने वाले और ज़ख्मिी सभी अयोध्या के पूराकलंदर थाना इलाके के भदरसा गांव के निवासी हैं.
हादसे पर सूबे के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने भी दुख का इज़हार किया है. उन्होंने मरने वालों के परिवार वालों कईं अपनी हमदर्दी का इज़हार किया है. सभी ज़ख्मियों का मुकम्मल इलाज कराने की हिदायात दी हैं.
जानकारी के मुताबिक सुबह 13 लोग तालाब से मछली पकड़ने के लिए टेंपो से जा रहे थे. रौनाही इलाके में हाईवे पर रास्ता भटक कर आगे निकल गए. हाईवे के अगले मोड़ से वे उल्टी साइड से वापस आ रहे थे लेकिन मोड़ तक पहुंचने से पहले सामने से आ रही ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी. इलाकई अफसर सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि सोहावल चौराहे पर यह हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ. हादसे को लेकर बनती कार्रवाई की जा रही है.
Zee Salaam LIVE TV