Tral Encounter Video Viral: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या के बाद भारतीय फौज ने आतंकियों को धरती से मिटाने की कसम खआई है. इस बीच शोपियां और त्राल में 6 दहशतगर्द ढेर हो गए हैं. इन्हीं में एक आतंकी ने एनकाउंटर से पहले अपनी मां को वीडियो कॉल किया था. जानें दोनें के बीच क्या बातचीत हुई है.
Trending Photos
)
Tral Encounter: सदियों से आतंकी घटनाओं से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को दहशतगर्दों ने सैलानियों से धर्म पूछकर गोली मारी थी. इस टेरर अटैक में 26 मासूम सैलानियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद भारतीय फौज ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों की सफाया करने की कसम खाई है. वहीं, पहलगाम हमले के बाद भारतीय फौज ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इस ऑपरेशन के बाद भारतीय फौज ने जम्मू-कश्मीर में एक-एक आतंकियों को ढूंढ के मार रही है.
इसी कड़ी में 2 दिन पहले ही Shopian Encounter में फौज ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और आज यानी 15 मई को भी Tral Encounter में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं. इन्हीं आतंकियों में से एक दहशतगर्द आमिर नाज़िर वानी ने एनकाउंटर से पहले अपनी मां को वीडियो कॉल किया था. इस दौरान अपने लोकल भाषा में आतंकी की मां अपने बेटे से बार-बार फौज के सामने सरेंडर करने को कहती है, लेकिन आमिर ने जवाब दिया है कि फौज को आगे आने दो, फिर देखता हूं.
जम्मू कश्मीर के त्राल एनकाउंटर में मारे गए आतंकी आमिर नाज़िर वानी का आखिरी वीडियो सामने आया है। एनकाउंटर से पहले वह अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। मां बार-बार कह रही थी, "बेटा सरेंडर कर दो", लेकिन आमिर ने जवाब दिया, "फौज को आगे आने दो, फिर देखता हूं।" इस बातचीत ने घाटी में एक… pic.twitter.com/XL2UKhuNy7
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) May 15, 2025
फोर्स चाहता था सरेंडर करें आतंकी लेकिन...
वहीं, जराए ने दावा किया है कि फौज चाहते थे कि दहशतगर्द आमिर नाज़िर वानी सरेंडर करें, लेकिन इसके बजाय उसने सुरक्षबलों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए फोर्स ने आतंकी को ढेर कर दिया. जराए ने दावा यह भी किया है कि जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों और भी कई एनकाउंटर हो सकते हैं. फौज ने आतंकियों को जम्मू-कश्मीर की धरती से मिटाने की कसम खा ली है.
आतंकी हमले को माना जाएगा एक्ट ऑफ वॉर
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. सरकार ने ऐलान किया है कि भारत में किसी भी आतंकी घटना को एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा.भारतीय सीमा के अंदर और बाहर आतंकवादियों से निपटने के लिए भारत सरकार आने वाले दिनों में पाकिस्तानी ठिकानों पर हवाई हमले कर सकती है और आतंकियों के ठिकानों को तबाह भी कर सकती है.