)
नई दिल्ली: कुवैत वाले मुतनाज़ा पोस्ट के लिए दिल्ली माइनॉरिटी कमीशन के सद्र जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने धारा 124A और 153Aके तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सद्र जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ फेसबुक पेज पर मुतनाजा पोस्ट लिखने के बाद मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद उनके खिलाफ मुल्क मुख़ालिफ सरगर्मियों में शामिल होने और नफरत फैलाने के इल्ज़ाम में मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल जफरुल इस्लाम ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर कुवैत को धन्यवाद देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था. जफरुल इस्लाम खान ने पोस्ट में लिखा था कि मुसलमानों पर जो जुर्म हो रहे हैं, अगर हिंदुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा.
Thank you #Kuwait for standing with #IndianMuslims! #Islamophobia #Islamophobia_In_India @kuna_en @kuwaittimesnews @OIC_OCI @Abdulmane@ZahraniAbidi @LadyVelvet_HFQ @DrAlshoreka @AHMAD_ALWAHIDAH @majedalenzi @JamalBahrain@arabtimeskuwait @gulf_news @arabnews pic.twitter.com/MdOOBviNdU
— Zafarul-Islam Khan (@khan_zafarul) April 28, 2020
जफरुल इस्लाम ने शुमाली-मश्रक़ी (North-East) की दिल्ली तशद्दुद मामले में हिंदुस्तानी मुसलमानों के 'उत्पीड़न' पर ध्यान देने के लिए कुवैत को शुक्रिया कहा था. इसके अलावा जफरुल इस्लाम ने मीडिया के एक तबके पर उनके ट्वीट के मतलब को तोड़-मरोड़कर दिखाने का इल्ज़ाम लगाया था.
हालांकि बताया जा रहा है कि इसके बाद 1 मई को जफरुल इस्लाम खान ने अपने इस फेसबुक पोस्ट के लिए माफी भी मांगी थी. लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शिकायत के आधार पर दिल्ली माइनॉरिटी कमीशन के सद्र जफरुल इस्लाम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली के बीजेपी एमएलए के एक नुमाइंदों के एक दल ने जुमेरात को डिप्टी गवर्नर अनिल बैजल से मुलाकात की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की थी.
Live TV