Trerorist Atteck in Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आजकल आतंकी हमलों का दौर चल रहा है. इसी बीच 7 फरवरी को पंजबा और खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के की इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Trerorist Atteck in Pakistan: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आजकल आतंकी हमलों का दौर चल रहा है. आए दिन पाकिस्तान के किसी प्रांत से आतंकी हमले की खबर सामने आती रहती है. इसी बीच 7 फरवरी को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर के एक चेक पोस्ट पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही वीआईपी इलाके और इमारतों की और जाने वाली रास्तों को रेड जोन घोषित कर नाकेबंदी कर दी गई. यह नाकेबंदी अगले फरमान आने तक ऐसे ही रहेगी.
दरअसल, पंजाब प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा बॉर्ड पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों को शक है कि आतंकियों का अगला टार्गेट कोई सरकारी भवन या बड़ा नेता हो सकता है. हमले की डर से पाकिस्तान की राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद के कई इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है. साथ ही वहां से गुजरने वाली रोड पर बैरिकेडिंग कर के बंद कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले आदेश तक यह इलाका रेड जोन ही रहेगा. बता दें पाकिस्तान की राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री भवन, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली, पाकिस्तान की सीनेट, विदेश कार्यालय, राजनयिक एन्क्लेव, पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट और दीगर बड़े इदारे समेत जरूरी सरकारी इमारतों को भी रेड जोन के दायरे में रखा गया है. पाकिस्तानी प्रशासन को शक है कि इन इमारतों या इलाकों में आतंकी हमला हो सकता है.
गौरतलब है कि पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर पर हुए आतंकी हमले की जानकारी पाकिस्तान पुलिस के जवानों ने दी है. पुलिस ने बताया है कि आज 7 फरवरी को करीब 15 से 20 आतंकियों ने हाइटेक हथियारों से लैश होकर लखनवी चेक पोस्ट पर हमला कर दिया था. इस हमले में आतंकियों के पास रॉकेट लॉंचर भी मौजूद था. पाकिस्तान पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हमलावर छोट-छोटे टूकड़ों में कई दिशाओं से हमले के लिए बढ़ रहे थे. लेकिन थर्म इमेजिंग कैमरे की मदद से पाकिस्तान पुलिस ने पहले ही आतंकियों की मुवमेंट को पकड़ लिया था. पाकिस्तान पुलिस ने कहा कि आतंकियों को देखते ही वहां मौजूद पुलिस वालों ने मशीनगनों और मोर्टार से फायर करना शुरू कर दिया, जिससे हमलावरों को पीछे हटना पड़ा.